BiographyFestival

Bal Diwas Kyu Manaya Jata Hai | Children’s Day 2022

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?,बाल दिवस कब मनाया जाता है?,पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म,पंडित जवाहरलाल नेहरू की शिक्षा,पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्रीय आंदोलन में हिस्सा,पंडित जवाहर नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री कब बने?,कारावास में रहकर पुस्तकों की रचना,पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का मृत्यु कब हुआ?,बाल दिवस पर शायरी,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कविता,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन हिंदी निबंध,

Children’s Day 2022 :- Hello दोस्तों स्वागत है आपका Nayiidea.com में तो दोस्तों आज हम जानने वाले हैं कि बाल दिवस (Children’s Day) क्यों मनाया जाता है और बाल दिवस (Children’s Day) कब मनाया जाता है पंडित जवाहरलाल नेहरू की शिक्षा,पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्रीय आंदोलन में हिस्सा,पंडित जवाहर नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री कब बने?,कारावास में रहकर पुस्तकों की रचना,पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का मृत्यु कब हुआ?,बाल दिवस (Children’s Day) पर शायरी,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कविता,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन हिंदी निबंध, और साथ में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Table of Contents

बाल दिवस (Children’s Day) क्यों मनाया जाता है?

हर साल 14 नवंबर को पूरे देश के विद्यार्थियों एवं कॉलेज के छात्रों के द्वारा बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है 14 नवंबर जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस है उनका जन्म दिवस बाल (Children’s Day) दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि वह बच्चों से बहुत प्यार और स्नेह करते थे और बच्चों से बात करना भी काफी बहुत पसंद करते थे। बच्चों के प्रति उनके प्यार और लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू भी कहते थे बाल दिवस (Children’s Day) के दिन स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है जैसे स्टेज शो नृत्य छोटे नाटक आदि बच्चों द्वारा महान नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में और बच्चों के प्रति उनके प्यार के कारण आज भी 14 नवंबर को प्रतिवर्ष यह सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बाल दिवस (Children’s Day) कब मनाया जाता है?

भारत में पहले बाल दिवस (Children’s Day) 20 नवंबर को ही मनाया जाता था लेकिन 27 मई 1964 ईस्वी को पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु होने के बाद इनकी स्मृति में इनके जन्म दिवस 14 नवंबर 1889 में हुआ था जिसके चलते इनके जन्मदिवस पर 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाए जाने की शुरुआत हुई और आज भी पूरे भारत देश में 14 नवंबर को ही बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है बाल दिवस (Children’s Day) बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्यौहार है जो कि पूरे भारतवर्ष में विद्यार्थियों के  द्वारा मनाया जाता है

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय

जन्म 14 नवम्बर 1889 इलाहाबाद (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)
मृत्यु 27 मई 1964 (उम्र 74) नई दिल्ली, भारत
राजनितिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माता – पिता पंडित मोतीलाल नेहरू – स्वरूप रानी थुस्शू
पत्नी कमलाबाई नेहरू
संबंध नेहरू गाँधी परिवार
बच्चे इंद्रा गाँधी
शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज
पेशा बैरिस्टर लेखक एवं राजनीतिज्ञ
पुरस्कार भारत रत्न (1955)
स्मृति में जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस
pandit jawaharlal nehru biography in hindi
Jawaharlal Nehru Biography
Jawaharlal Nehru Biography

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था? Children’s Day 2022 

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म ब्रिटिश काल में 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज इलाहाबाद में हुआ था उनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरु था पंडित मोतीलाल नेहरू पेशे से एक प्रसिद्ध वकील थे और पंडित जवाहरलाल नेहरू के माता स्वरूप रानी थुस्शू जो कि लाहौर में एक सुपरिचित कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से थी वह उदार विचारों वाली महिला थीं। पंडित जवाहरलाल नेहरु अपने दो बहनों से बड़े थे। पंडित जवाहरलाल नेहरु की शादी कमलाबाई नेहरू से हुई थी।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की शिक्षा Children’s Day 2022 

पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई थी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु विलायत गए और वहां से वकालत पास करके भारत लौटे और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की पंडित जवाहरलाल नेहरू जी होम रूल लीग में शामिल हो गए और राजनीतिक में उनकी कदम बढ़ने लगे जब वह महात्मा गांधी के संपर्क में आकर उनके मन में देश को स्वतंत्र कराने की इच्छा बलवती हो गई और वकालत छोड़कर भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल होकर सक्रिय भाग लेने लगे

पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्रीय आंदोलन में हिस्सा Children’s Day 2022 

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने असहयोग आंदोलन में सक्रिय हिस्सा लिया और इस दौरान पहली बार पंडित जवाहरलाल नेहरू गिरफ्तार किए गए और कुछ महीनों के बाद भी उन्हें रिहा कर दिया गया। सन 1921 ईस्वी में पंडित जवाहरलाल नेहरू इलाहाबाद में प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत का विरोध करते हुए अपने पिता के साथ जेल गए भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष करते हुए 9 बार जेल गए लेकिन कभी भी पंडित जवाहरलाल नेहरू विचलित नहीं हुए। और नेहरू परिवार ने पूर्ण रूप से अपना जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए अर्पित कर दिया पिता पुत्र तथा उनकी पत्नी कमला नेहरू ने राष्ट्रीय आंदोलन के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पंडित जवाहर नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री कब बने? Children’s Day 2022 

15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ पंडित जवाहर नेहरू स्वतंत्र देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब थी। अतः अपनी दूरदर्शिता और कर्मठता से पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कृषि और उद्योगों के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं के आधारशिला रखी और आज भारत देश में जो जो बड़े-बड़े कल कारखाने वैज्ञानिक प्रयोगशाला विशाल बांध कृषि संबंधी महत्वपूर्ण योजनाओं आदि आज विकसित है उन्हीं पंचवर्षीय योजनाओं के कारण यह संभव हो सका है। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने देश के पंचमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयास किए हैं और अपने जीवन का प्रत्येक समय देश सेवा में लगाया है उन्होंने देश को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में भी सामर्थ्य बनाया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू एक कुशल राजनीतिज्ञ और उच्च कोटि के विचार रखते हैं।

यह भी पढ़े – 

5g launch in india | what is 5g technology

How to Link Mobile Number To Aadhar Card Online

Elon musk biography in hindi

Top 10 Superhit South Indian Movies

Gandhi Jayanti 2022 | Mahatma Gandhi biography

कारावास में रहकर पुस्तकों की रचना Children’s Day 2022 

उनकी राजनीतिक स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण थी उन्होंने अपने जीवन में कारावास में रहकर अनेक पुस्तकों की रचना की थी जो आज भी काफी प्रसिद्ध है जैसे -विश्व इतिहास की झलक, भारत की खोज, मेरी कहानी, इनकी प्रसिद्ध पुस्तकें हैं पंडित जवाहरलाल नेहरु जी बच्चों के अति प्रिय थे आज भी वह बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय हैं और उनका जन्म दिवस पूरे देश में 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है।

पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का मृत्यु कब हुआ? Children’s Day 2022 

27 मई 1964 ईस्वी को पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण हमारे प्रिय नेता सदैव के लिए हमसे विदा हो गए पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि उनके मरने के बाद उनकी चिता की भस्म खेतों में बिखेर दी जाए अतः उनकी इच्छा का पूरा सम्मान किया गया और उनके चिता भस्म को भारत के खेतों में बिखेर दिया गया और हमारे प्रिय नेता पंडित जवाहर नेहरू जिनका नाम भारत की इतिहास में सदैव अमर रहेगा और पूरे भारतवर्ष में उनके जन्म दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाने लगा।

बाल दिवस पर शायरी Children’s Day 2022 

⦿, चाचा नेहरू का था
बच्चों से बहुत पुराना नाता
जन्मदिवस चाचा नेहरू का
बाल दिवस कहलाता।

⦿ बाल दिवस के इस अवसर पर
एक कसम यह खाओ
ऊंच-नीच का भेद भुलाकर
सबको गले लगाओ।

⦿ आचकन में फूल उगाते थे
हमेशा ही मुस्कुराते थे
बच्चों से प्यार जताते थे
चाचा नेहरू प्यारे थे।

⦿ चाचा का है जन्म दिवस
सभी बच्चे आएंगे
चाचा नेहरू को फूल गुलाब से
हम सब बच्चे महकाएंगे।

⦿ देश के प्रगति के
बच्चे हैं आधार
चाचा नेहरू के सपनों को
बच्चे करेंगे साकार।

पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कविता Children’s Day 2022 

नेहरु चाचा तुम्हें सलाम ।
अमन शांति का दे पैगाम।।

जग को जंग से से बचाया ।
हम बच्चों को भी मनाया ।।

जन्मदिवस बच्चों के नाम ।
नेहरु चाचा तुम्हें सलाम ।।

देश को दी है योजनाएं ।
लोहा और इस्पात बनाएं ।।

बांध बने बिजली निकाली।
नहरों से खेतों में हरियाली ।।

प्रगति का दिया इनाम ।
नेहरु चाचा तुम्हें प्रणाम ।।

पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन हिंदी निबंध Children’s Day 2022 

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( प्रयागराज ) में हुआ था।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूप रानी था।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू‘ का कर बुलाते थे।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरु जी महात्मा गांधी जी के विचार धारा से बहुत प्रभावित हुए थे।

⦿ ‘आराम हराम है‘ यह नारा पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने दिया था।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया‘ नामक लोकप्रिय किताब लिखी थी।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का देहांत नई दिल्ली में 27 मई 1964 को हुआ था।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म दिवस ‘ बाल दिवस’ (Children’s Day) के रूप में जाना जाता है।

⦿ पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन और उनकी विचारधारा हमारे लिए अनुकरणीय है।

Jawaharlal Nehru Facts 

Q1. किस भारतीय नेता का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर :- जवाहरलाल नेहरू

Q2. जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था?

उत्तर :- 14 नवम्बर 1889

Q3. जवाहरलाल नेहरू ने बैरिस्टर की पढ़ाई कहाँ से पूरी की थी?

उत्तर :- लंदन

Q4. जवाहरलाल नेहरू की शादी कब हुई ?

उत्तर :- 1916

Q5. जवाहरलाल नेहरू पहली बार महात्मा गांधी से कब मिले थे?

उत्तर :- 1913

Q6. जवाहरलाल नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव कब बने?

उत्तर :- 1923 

Q7. जवाहरलाल नेहरू ने किस अखबार की शुरुआत की थी?

उत्तर :- नेशनल हेराल्ड 

Q8. भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर :- जवाहर लाल नेहरू

Q9. जवाहरलाल नेहरू ने किस कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की थी?

उत्तर :- ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन

Q10. जवाहरलाल नेहरू ने किस विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की?

उत्तर :- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

Q11. पंडित जवाहरलाल नेहरू का मृत्यु कब हुआ था?

उत्तर :- 26 मई 1964 

Q12. जवाहरलाल नेहरू को किस वर्ष में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?

उत्तर :- 1955 

Q13. 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का निधन निम्नलिखित में से किन कारणों से हुआ?

उत्तर :- दिल का दौरा (हार्ट अटैक)

Q14. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर :- जवाहरलाल नेहरू

Q15. जवाहरलाल नेहरू को कितनी बार जेल जाना पड़ा?

उत्तर :- 9

Q16. किस वजह से जवाहरलाल नेहरू को पण्डित नेहरू के नाम से बुलाया जाता था?

उत्तर :- कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह

Conclusion

तो दोस्तों उम्मीद है कि आपको बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?,बाल दिवस (Children’s Day) कब मनाया जाता है?,पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म,पंडित जवाहरलाल नेहरू की शिक्षा,पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्रीय आंदोलन में हिस्सा,पंडित जवाहर नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री कब बने?,कारावास में रहकर पुस्तकों की रचना,पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का मृत्यु कब हुआ?,बाल दिवस पर शायरी,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कविता,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन हिंदी निबंध, की जानकारी हो गई होगी और पोस्ट पसंद आई होगी आपको इस पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और भी कुछ जानने के लिए आप हमें कमेंट भी कर सकते हैं All the best जय हिंद जय भारत 

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button